{"_id":"62f819575b335dde50b7ad3415ea2aef","slug":"boy-suffering-from-dengu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किशोर आया डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किशोर आया डेंगू की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 03 Sep 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। तराई में अब डेंगू फैलना लगा है। गुरुवार को एक किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है। वह निजी चिकित्सक से इलाज करा रहा था। चिकित्सक ने पैथॉलाजी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी शेबू (13) पुत्र बबलू को कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। परिवारीजनों ने शेबू को निजी चिकित्सक डॉ. अतुल टंडन के यहां दिखाया।
डॉ. टंडन ने रक्त परीक्षण करवाया तो शेबू में प्लेटलेट्स काफी कम मिले। एंटीजन भी पॉजिटिव था, जिसके चलते उन्होंने डेंगू की पुष्टि करते हुए शेबू को मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन
शहर में डेंगू का दूसरा रोगी मिलने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। गौरतलब हो कि सप्ताह भर पूर्व रामगांव क्षेत्र में भी एक डेंगू का रोगी मिला था। उसे भी डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था।
डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी डेंगू से बचाव के लिए कोई भी कार्ययोजना नहीं बना सके हैं।
इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केबी जैन ने कहा कि अभी निजी चिकित्सक की रिपोर्ट नहीं मिली है। इंतजार किया जा रहा है। डेंगू प्रभावित इलाकों में कीटनाशक के छिड़काव कराए जाएंगे। लोगों को साफ-सफाई रखने के प्रति सजग किया जाएगा।