{"_id":"6a87460dfe7292ac640b9373","slug":"boy-drowns-in-pond-villagers-rescue-mother-and-brother-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-155433-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तालाब में डूबकर बालक की मौत, मां व भाई को ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तालाब में डूबकर बालक की मौत, मां व भाई को ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़, बचाई गई महिला व जान गंवाने वाला मासूम।
पयागपुर। ग्राम पंचायत शिवदहा के मजरा करघईयापुरवा में बृहस्पतिवार दोपहर तालाब के किनारे लगे हैंडपंप से पानी भर रहा बालक पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। उसे डूबता देख उसकी मां और भाई भी बचाने के लिए तालाब में उतर गए, लेकिन गहरा पानी होने के कारण वे दोनों भी डूबने लगे। ग्रामीणों ने किसी तरह मां और भाई को बाहर निकाल लिया, लेकिन बालक की डूबने से मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दो घंटे बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी गुड्डू (8) बृहस्पतिवार दोपहर घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भर रहा था। नल से सटा हुआ तालाब है। इसी दौरान पैर फिसलने से वह बगल में स्थित तालाब में गिर गया और डूबने लगा। बेटे को डूबता देख उसकी मां अमीरुल और भाई इरशाद भी उसे बचाने के लिए तालाब में उतर गए। पानी गहरा होने के कारण वह दोनों भी डूबने लगे।
तीनों चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े, परिवार को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीण तालाब में उतर गए। ग्रामीणों ने अमीरुल और इरशाद को किसी तरह सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन गुड्डू को बचाने में ग्रामीण सफल नहीं हो सके, उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुड्डू का शव तालाब से बाहर निकाला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि राजस्व लेखपाल को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। परिजनों को शीघ्र ही नियमानुसार राहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।