फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Boy dies in leopard attack

Bahraich News: तेंदुआ के हमले में बालक की मौत

Sat, 13 Jul 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 13 Jul 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Boy dies in leopard attack
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज के ग्राम सोमईगौढ़ी के मजरा मनोहरपुरवा निवासी कैलाश का पुत्र अरविंद कुमार (13) परिवार के साथ शुक्रवार देर रात मक्के के खेत की रखवाली के लिए गया था। इस दौरान खेत में मौजूद तेंदुआ ने बालक पर हमला कर मार डाला। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ बालक को छोड़कर खेत की ओर भाग गया। मौके पर पहुंचे मोतीपुर थाने के जालिम नगर चौकी प्रभारी दिवाकर तिवारी ने बालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की। सूचना के बाद वीभत्स घटना होने के कारण मौके पर वन विभाग के कोई अधिकारी नहीं पंहुचे। मोतीपुर वन क्षेत्राधिकारी एस के तिवारी ने बताया कि तेंदुआ के हमले में बालक की मौत की सूचना मिलने पर मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा गया है। नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed