{"_id":"5dbb13208ebc3e014232939d","slug":"boiling-milk-spilled-on-the-student-in-school-bahraich-news-lko4896658130","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्रा पर गिरा खौलता दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छात्रा पर गिरा खौलता दूध
विज्ञापन
नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में दूध गिरने से झुलसी छात्रा।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में पढ़ने वाली कक्षा एक की छात्रा को स्कूल में खौलता हुआ दूध दे दिया गया। बच्ची खौलते हुए दूध से भरे गिलास को नहीं संभाल पाई, जिससे दूध उसके ऊपर ही गिर गया। खौलता दूध उसके हाथ, पेट व पीठ पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। शिक्षकों ने बिना इलाज के ही उसको स्कूल से घर से भेज दिया। सीएचसी में छात्रा का इलाज कराया गया। इस मामले की जानकारी होने पर बीएसए ने बीईओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में शंकरपुर गांव निवासी प्रमोद कश्यप की पुत्री रूपा देवी (6) कक्षा एक की छात्रा है। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार को स्कूल गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में मेन्यू के तहत बुधवार को दूध का वितरण कराया जाता है। रसोइया ने दूध गर्म किया था।
इसके बाद उसे बच्चों के बीच बांटा जा रहा था। लेकिन खौलता हुआ दूध बच्चों को दे दिया गया। इसी बीच रूपा देवी ने खौलते दूध का गिलास पकड़ा। तेज जलन होने के कारण गिलास हाथ से छूट गया, जिससे उसके शरीर पर ही दूध गिर गया। हाथ, पेट और पीठ पर दूध गिरने के कारण वह गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर आसपास के बच्चे सहम गए। शिक्षकों ने किसी तरह बच्ची को शांत कराया। इस बीच उसके बड़े-बड़े फफोले भी पड़ गए। स्कूल के शिक्षकों ने लापरवाही दिखाते हुए बिना इलाज के ही छात्रा को घर भेज दिया। स्कूल के शिक्षकों व रसोइये की लापरवाही भी रही कि उन लोगों द्वारा दूध को बिना ठंडा किए ही छात्रों के बीच वितरण शुरू करा दिया गया।
बीएसए एसके तिवारी ने मामले की जानकारी होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज को घटना की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। बीएसए ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवारीजनों से लिखवाया सुलहनामा
छात्रा के परिवारीजनों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद तिवारी की ओर से लापरवाही के कारण छात्रा के झुलसने की बात स्वीकार की गयी। इसके साथ ही पुलिस केस न हो, इसके लिए उन्होंने किसी तरह की कार्रवाई न किए जाने के संबंध में सुलहनामा भी दोनों पक्षों में लिखवाया है। परिवारीजनों ने बताया कि फिलहाल बच्ची का सीएचसी में इलाज कराया गया है। इसके बाद उसे हालत में सुधार होने पर घर ले आए हैं।