{"_id":"3762ce85280956085bcfec9b18d5b42b","slug":"bogus-voting-in-third-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेसियों के नाम पर खूब पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेसियों के नाम पर खूब पड़े वोट
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 17 Oct 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में फर्जी वोटिंग जमकर हुई। रिसिया और नानपारा क्षेत्र में उन लोगों के भी वोट पड़े जो सऊदीअरब, दिल्ली और मुंबई में नौकरी करते हैं। इसको लेकर मतदान केंद्रों पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खूब झड़प हुई। इसके चलते पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं।
इसमें एक नाबालिग और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पति समेत छह लोग जख्मी हुए हैं। वहीं, रुपईडीहा के मतदान केंद्र पर मतपत्रों के गलत आवंटन के चलते दो घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ।
जिला पंचायत सदस्य पद के 21 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 448 पदों पर प्रत्याशी चुनने के लिए सिर्फ 60 फीसदी मतदाताओं ने ही वोट डाले। शाम पांच बजे तक 4048 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हुआ।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में नानपारा तहसील के रिसिया, नवाबगंज, बलहा और मिहींपुरवा विकासखंड में वोट डाले गए। सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होने के साथ ही फर्जी वोटिंग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया।
रिसिया के भोपतपुर पोलिंग बूथ पर भीड़ को भगाने के लिए पुलिसकर्मियों ने लाठियां चलाईं। वहीं, नानपारा के माघी मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर प्रत्याशी गुटों में कहासुनी हुई, यहां भी पुलिस ने लाठियां चलाईं।
इसमें चार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद 12 वर्षीय बालक के फर्जी वोट डालने पर एक सिपाही ने जमकर पीटा, जिस पर लोग भड़क उठे। इसके चलते आधे घंटे तक मतदान केंद्र पर अफरातफरी की स्थिति रही।
खुदादभारी पोलिंग बूथ पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहीं पुष्पा चौधरी के पति विनोद वर्मा पर पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों ने हमला कर दिया। विनोद का कहना है कि उन्हें घर से बुलवाकर पीटा गया।
नानपारा के भटेहटा, ककरी, सरैंया, ककरहा बोधवा पर भी भीड़ के चलते पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों में झड़प हुई। रुपईडीहा के ग्राम पंचायत केवलपुर का मतदान केंद्र नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज को बनाया गया था। यहां 15 बूथ बने थे।
बूथ संख्या दो से 15 तक कर्मचारियों को गलत मतपत्रों का आवंटन कर दिया गया। इसके चलते सुबह सात बजे मतदान शुरू नहीं हो सका। मौके पर पहुंचे एसडीएम, नायब तहसीलदार, सीओ ने किसी तरह व्यवस्था दुरुस्त कराई, तब नौ बजे मतदान शुरू हो सका।
सांसद को बीएलओ ने नहीं दी पर्ची, नाम खोजकर किया मतदान
बहराइच की सांसद सावित्रीबाईफुले नानपारा क्षेत्र की निवासी हैं। उनके क्षेत्र का मतदान केंद्र सआदत इंटर कॉलेज बनाया गया था। बूथ संख्या 15 पर वह वोट करने पहुंचीं लेकिन बीएलओ के पर्ची न देने से सांसद को मतदाता सूची में अपना नाम तलाशना पड़ा। आधे घंटे तक परेशान होने के बाद वह वोट डालकर लौट गईं। उन्होंने कहा कि बीएलओ मिले नहीं, इसलिए पर्ची नहीं मिल पाई।
हैं सऊदीअरब में और वोट डाल रहे बहराइच में
रिसिया विकास खंड के नरसिंहडीहा, डिहवा, कटिलिया चौराहा, गिरंट, दर्जिनपुरवा, शंकरपुर, मोहरबा आदि गांवों के लोग बाहर नौकरी करते हैं। शायद ही कोई ऐसा परिवार हो, जिस परिवार के लोग सऊदीअरब, दिल्ली, मुंबई और मद्रास में न कमाते हों।
कटिलिया चौराहा से शंकरपुर के मध्य दर्जन भर गांवों के 80 फीसदी लोग सऊदीअरब में पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने उन्हें न्यौता भी भेजा था लेकिन ग्रामीण आ नहीं सके। फिर भी उनके नाम पर सुबह 11 बजे के अंदर आनन फानन में वोट डाल दिए गए।
इस मामले को लेकर कटिलिया चौराहा और दर्जिनपुरवा समेत चार स्थानों पर जिला पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के बीच झड़प हुई। हालांकि, गांव के लोगों ने मामले को दबा दिया।
फर्जी वोटिंग को लेकर यहां हुई नारेबाजी
नानपारा के बंजरिया और पतरहिया मतदान केंद्र पर बड़े पैमाने पर फर्जी वोटिंग हुई। बंजरिया गांव के लोगों का मतदान केशवापुर मतदान केंद्र पर था। 60 ग्रामीण सुबह मतदान करने पहुंचे तो यहां एक गुट के प्रत्याशियों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को खदेड़ लिया।
ग्रामीणों ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इनमें इस्लाम, मुन्ना, अरशद, शकील, इकबाल आदि शामिल रहे। उधर, पतरहिया मतदान केंद्र पर 56 ग्रामीणों के फर्जी तरीके से वोट डाल दिए गए। इस पर गांव निवासी किस्मतुल, हाशिम, विमला, हनीफ, दानिश, इकराम, सुरेश समेत कई ग्रामीणों ने नारेबाजी कर व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया।