फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   body of female leopard found in Bahraich It is feared that it was killed in mutual conflict

UP News: जंगल में मिला मादा तेंदुए का शव...आपसी संघर्ष में जान जाने का अंदेशा, 15 महीने में सात तेंदुओं की मौत

Tue, 08 Apr 2025 02:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 02:34 PM IST
सार

बहराइच में जंगल में एक मादा तेंदुए का शव मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जानकारी जुटाई। टीम के अनुसार आपसी संघर्ष में जान जाने का अंदेशा है। क्षेत्र में 15 महीने में सात तेंदुओं की मौत चिंता पैदा कर रही है। 

विज्ञापन
body of female leopard found in Bahraich It is feared that it was killed in mutual conflict
तेंदुआ। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में सोमवार की शाम जंगल में एक मादा तेंदुए का शव मिला। लोगों ने देखा तो वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में मौत होने का अंदेशा जताया जा है। कतर्नियाघाट क्षेत्र में 15 महीने के अंदर यह सातवें तेंदुए की मौत है।

विज्ञापन


मामला कतर्नियाघाट क्षेत्र में ककरहा वन रेंज के ग्राम लालपुर चांदाझार का है। यहां शाम को लोग जंगल की ओर गए तो तेंदुए का शव पड़ा देखा। शव को पीछे से नोचकर खाया गया था। लोगों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कनौजिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी लेने के बाद उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। अधिकारियों से मिले निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: अंसल एपीआई के लखनऊ ऑफिस में आयकर विभाग का छापा, पूछताछ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीटीई गाइड लाइन के अनुसार डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कनौजिया ने बताया कि एक मादा तेंदुए (जिसकी उम्र लगभग एक वर्ष है) का शव मिला है। जिसका पीछे का हिस्सा आधा खाया हुआ है। प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में मौत होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed