फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income Tax Department raids Ansal API office in Lucknow interrogation continues

UP: अंसल एपीआई के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, नहीं दिया जा रहा था टैक्स का ब्योरा

Tue, 08 Apr 2025 08:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 08:48 PM IST
सार

आयकर विभाग की टीम ने अंसल एपीआई के कई ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी की। कंपनी आयकर का ब्योरा जमा करने में लगातार गड़बड़ियां कर रही थी।

विज्ञापन
Income Tax Department raids Ansal API office in Lucknow interrogation continues
कार्रवाई के दौरान ऑफिस का शटर गिरा दिया गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे अंसल एपीआई कंपनी के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को छापा मारा। नई दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अंसल के कार्यालय के साथ निदेशकों के आवास को भी खंगाल रही है। आयकर विभाग की 5 टीमों ने सुबह करीब 8 बजे सभी ठिकानों पर एक-साथ छापे मारे। इस दौरान केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल ने सभी परिसरों में आवाजाही पर रोक लगा दी। छापे की कार्रवाई देर रात तक जारी थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अंसल एपीआई अपना आयकर ब्योरा जमा करने में लगातार गड़बड़ियां कर रहा था, जिसकी वजह से छापा मारने की कार्रवाई की गई है। कंपनी द्वारा राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (एनसीएलटी) में खुद को दिवालिया घोषित करने के बाद आयकर विभाग द्वारा गहनता से जांच की जा रही थी। यह आशंका जताई जा रही है कि अंसल के निदेशकों ने निवेशकों की जमा पूंजी को अन्य प्रोजेक्ट्स में निवेश किया और खुद को दिवालिया घोषित करने की कवायद में जुट गया।
विज्ञापन


अंसल के बही-खातों में बड़े पैमाने पर गड़बडी के सुराग मिलने के बाद आयकर मुख्यालय की जांच इकाई की टीम ने मंगलवार को राजधानी आकर कंपनी के निदेशकों के ठिकानों को खंगालना शुरू कर दिया। छापे की कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया और इसकी सूचना राजधानी स्थित आयकर विभाग के अधिकारियों तक को नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक निदेशकों के ठिकानों पर भारी संख्या में संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। साथ ही, कैश और जेवरात भी बरामद हुआ है, जिसका मूल्यांकन कराने के लिए एक टीम और बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने दिखाई थी सख्ती
बता दें कि अंसल एपीआई द्वारा निवेशकों के साथ की गई धोखाधड़ी के मामले का सरकार ने भी संज्ञान लिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी भी दोषी को नहीं बख्शने की बात विधानसभा में कही थी। सीएम के निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक प्रणव अंसल, सुशील अंसल, सुनील गुप्ता, विनय सिंह आदि पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। वहीं अंसल के खिलाफ ईडी और विजिलेंस भी जांच कर रहे हैं। अंसल द्वारा सिंचाई विभाग समेत कई विभागों की जमीनों पर कब्जा करके भूखंड बेचने की शिकायत पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच करने का आदेश भी दिया था, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट सीबीआई द्वारा अदालत में पेश की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed