{"_id":"5e7b7f688ebc3e77a45ba9ed","slug":"body-found-bahraich-news-lko5152759123","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद मिला नदी में डूबे युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद मिला नदी में डूबे युवक का शव
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। नासिरगंज के निकट घाघरा नदी में मंगलवार को 25 युवक स्नान करते वक्त डूबने लगे थे। 23 ने तैैरकर जान बचाई। जबकि एक युवक की मौत हो गई थी और एक युवक लापता हो गया था। बुधवार को गोताखोरों ने उसकी लाश बरामद कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जरवलरोड थाना अंतर्गत नासिरगंज के निकट घाघरा नदी में तीन मोहल्लों के लगभग 25 लोग मंगलवार को स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय सभी डूबने लगे। 23 लोगों ने तैरकर जान बचा ली थी। जबकि जरवल नगर के मोहल्ला कटरा निवासी 19 वर्षीय रफी पुत्र नबी की मौत हो गई। जबकि कटरा उत्तरी निवासी मोहम्मद अजीज (18) पुत्र मोहम्मद कलीम लापता था।
बुधवार को पुलिस की मदद सेे गोताखोरों ने लाश बरामद की। इससे परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुआवजे की कार्रवाई तहसील प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद करेगा।