फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Board exams will be held at 88 centers

Bahraich News: 88 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Fri, 24 Nov 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 24 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Board exams will be held at 88 centers
बहराइच। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षाओं की सूची जारी कर दी गई है। जिले में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी है। परीक्षा केंद्राें की संख्या घटी है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी। इस बार जिले के विभिन्न स्कूलों में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 65,255 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 37,603 तथा इंटरमीडिएट में 27,652 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें हाईस्कूल के 38,592 तथा इंटरमीडिएट के 25,407 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षाओं की सूची जारी कर दी है। जिले में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
- नरेंद्र देव पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed