{"_id":"5d7fc7528ebc3e015105b71a","slug":"bjp-workers-took-out-the-tricolor-trip-bahraich-news-lko481899730","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
बलहा विधानसभा के उर्रा मार्ग पर तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ता व पदाधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा, बोझिया व मिहींपुरवा में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अनूप गुप्ता रहे। तिरंगा यात्रा गांवों से शुरू होकर कारीकोट जाकर समाप्त हुई, यहां पर सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।
बलहा विधानसभा क्षेत्र के उर्रा में तिरंगा यात्रा मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अनूप गुप्ता की अगुवाई में निकाली गई। यात्रा प्रदेश संगठन मंत्री, जिला मंत्री डॉ. आनंद गोंड, दिनेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष उदयराज सिंह, सेक्टर अध्यक्ष ज्ञानसागर मौैर्य, मिथिलेश सिंह, शैलेंद्र साहनी, रपी निगम, मोनू शर्मा की अगुवाई में उर्रा बाजार होते हुए टेपरा, कबेलपुर, बस स्टॉप, सामुदायिक भवन होते हुए कारीकोट में स्थित जय मां काली विद्यालय पहुंची।
यहां पर प्रदेश संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर देश की अखंडता को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर के साथ प्रधानमंत्री अब पीओके पर पाकिस्तान से बात करेंगे। इससे नीचे कुछ मंजूर नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश मंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकता बनाए रखें। उधर, बोझिया में जिला उपाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, परमार्थसेन चौधरी, आनंद पांडेय, सभासद नीरज शर्मा, ग्राम प्रधान शिवसागर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें दर्जनों बाइक सवार शामिल हुए।
बाइक सवार तिरंगा हाथों में लेकर मधवापुर, अमृतपुर, कुट्टी, बस स्टैंड होते हुए जय मां काली विद्यालय पहुंचे। यहां पर सभा का आयोजन किया गया। वहीं, मिहींपुरवा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीराम गुप्ता, एडवोकेट रवि अग्रवाल, अशोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।