फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP workers celebrate massive victory in Bihar, burst firecrackers

Bahraich News: बिहार में प्रचंड जीत पर भाजपा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

Sat, 15 Nov 2025 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrate massive victory in Bihar, burst firecrackers
बिहार में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यालय पर आतिश्बाजी करते पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : बिहार में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यालय पर आतिश्बाजी करते पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।
बहराइच। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी जनों ने जमकर जश्न मनाया। उत्साही कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला माधवरेती स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय की अगुआई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पटाखा दगाने के साथ मिठाइयां भी बांटी गईं। कार्यक्रम में मानवेंद्र प्रताप सिंह मन्नू, अशोक गुप्ता तथा मनोज गुप्ता समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पयागपुर में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी और विधान सभा संयोजक निशंक त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी समर्थक खुशी मनाते हुए पयागपुर बस स्टैंड चौराहे पर पटाखे दागे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर एकतरफा मुहर लगाकर बिहार को जंगल राज की ओर जाने से रोका है। इस हार से विपक्ष के हौसले पस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिपाठी ने कहा कि आने वाले चुनावों में भी जनता भाजपा को ऐसे ही समर्थन देती रहेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक प्रदीप तिवारी, मंडल महामंत्री अजय तिवारी, आनंद शुक्ला, मुकेश शर्मा, राम गोपाल शुक्ला और अमर नाथ पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed