{"_id":"58d01faa4f1c1b2e4a1a2ad5","slug":"bjp-worker-s-move-the-victory-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस
अमर उजाला/बहराइच
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जश्न मनाते हुए जगह-जगह जुलूस निकाला। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। उधर, कैसरगंज के विधायक मुकुट बिहारी वर्मा व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर भी सभी ने हर्ष जताया।
गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने पर मटेरा में लोगों ने तिरंगा के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा जंगलीनाथ मंदिर के महंत मून बाबा व संतोषी माता मंदिर के महंत प्रकाशपुरी की अगुवाई में मटेरा बाजार होते हुए भौखारा, सरैंया, लालपुर, इटहा, मैना नेवरिया तक निकाली गई। इस मौके पर पीयूष अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अशोक, राजकिशोर साहू, मेवालाल गोयल, ओमप्रकाश यदुवंशी, अंबिका यादव, सहजराम यादव, पूर्व प्रधान गुरुदीन यादव आदि मौजूद रहे। उधर, नानपारा-बहराइच मार्ग पर स्थित मटेरा चौराहे पर लोगों ने अबीर-गुलाल डालकर एक-दूसरे को बधाई दी।
सभी ने बीजेपी हाईकमान द्वारा कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल को शपथ दिलाए जाने पर हर्ष जताया। कार्यक्रम में मोनू, चिंताराम, नरायन, हरिश्चंद्र यादव, मिट्ठू महाराज, डॉ. नीलू, जगतराम शुक्ला, विजयचंद तिवारी आदि मौजूद रहे। नानपारा के असवा में विनय चौधरी तथा सुंदरलाल वर्मा की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। इस मौके पर दयाराम उर्फ हन्नी, संतोष चौधरी, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, फखरपुर थाना परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ श्री कृष्ण हनुमान जी की विधिवत पूजा कर नारियल फोड़ कर गोले दाग कर मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्याम जी त्रिपाठी की अगुवाई में पदाधिकारी प्रेम सोनी दीपक, प्रदीप पांडेय, विजय पांडेय, राम पल्टन पांडेय, सौरभ अवस्थी, पिंटू कश्यप आदि मौजूद रहे। उधर, रुपईडीहा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाल कर नारेबाजी की। विशेश्वरगंज में लोगों ने एकत्रित होकर सभी मंदिरों में घंटा घड़ियाल बजाते हुए देश में मोदी व प्रदेश में योगी के नाम का जयकारा लगाया।
इस मौके पर डॉ. रामनिवास पाठक, पीडी सिंह, सच्चिदानंद शुक्ला, रामचंद्र सोनी, राजकुमार पांडे, पूर्व प्रधान हरिशंकर पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सच्चिदानन्द पाठक आदि मौजूद रहे। जरवल कस्बा में भाजपा एवं हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री एवं विधायक मुकुट बिहारी वर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर जुलूस निकाल व आतिशबाजी एवं मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर अनिकेत कसौधन, डायमंड गुप्ता, संदीप जायसवाल, सचिन गुप्ता, राजा गुप्ता आदि मौजूद रहे।