{"_id":"58adc61a4f1c1b3018b2335e","slug":"bjp-will-come-to-power-hooligan-in-the-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सत्ता में आई तो गुंडे जेल में होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी सत्ता में आई तो गुंडे जेल में होंगे
अमर उजाला/बहराइच
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते केशव प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार को जनपद का तूफानी दौरा करते हुए दो जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए यूपी में बीजेपी की सरकार बनने पर गुंडाराज को खत्म करने की बात कही।
दोपहर करीब तीन बजे उर्रा बाजार के पास कारीकोट मैदान में आयोजित जनसभा में केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय विश्व के सबसे शक्तिशाली नेताओं में शुमार हो चुके हैं। सपा और बसपा के 14 साल के शासनकाल में किए गए भ्रष्टाचार की बीजेपी की सरकार बनने पर जांच कराई जाएगी।
गुंडों की जगह जेल में होगी, या गुंडे यूपी छोड़कर भाग जाएंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महसी के राजी चौराहा पहुंचे। यहां आयोजित जनसभा में कहा कि सपा सरकार में जाति और धर्म के आधार पर बेटियों को कन्या विद्याधन बांटा गया, पर भाजपा सरकार में यह नहीं होगा। सपा, बसपा और कांग्रेस मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए नोटबंदी को देश व गरीबों के खिलाफ बता रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा के बलहा प्रत्याशी अक्षयबर लाल गोंड, महसी के सुरेश्वर सिंह, आनंद गौड़, विजयपाल सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। उधर, महसी में जनसभा के दौरान बसपा के काशी गौतम और आनंद चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।