फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP leaders attacked with a knife and injured

भाजपा नेताओं पर चाकू से हमला कर किया घायल

Thu, 16 Jan 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders attacked with a knife and injured
बहराइच में दबंगों के हमले में घायल भाजपा नेता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के नगर कोषाध्यक्ष व युवा मोर्चा के नेता पर गुरुवार को गोदाम में क्रिकेट खेलते समय गेंद चले जाने का उलाहना देने पर हमला कर दिया गया। चाकू से किए गए हमले में कोषाध्यक्ष का हाथ लहूलुहान हो गया। वहीं युवा मोर्चा के नेता को भी चोट आई। बैग में रखे 2.20 लाख रुपये व पर्स भी गायब हो गया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के किला मोहल्ला निवासी अशोक कुमार गुप्ता भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष हैं। वह गल्ले का व्यापार करते हैं। उन्होंने घर के पास ही गोदाम बना रखा है। गल्ले की दुकान गल्लामंडी में चलती है। गुरुवार को वह अपने साथी युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित शर्मा के साथ गोदाम पर पहुंचे। हरदी के बेल्हौरा निवासी चौकीदार संजीव शुक्ला ने गोदाम के बाहर कुछ लड़कों की ओर से क्रिकेट खेलने और बार-बार गेंद अंदर आने पर काम प्रभावित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस पर भाजपा नेता अशोक कुमार गुप्ता ने क्रिकेट खेल रहे लड़कों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच क्रिकेट खेल रहे एजाज के पिता कल्लन करीब 20 लोगों को लेकर आ धमके और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान हाथ में चाकू लगने से अशोक कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं युवा मोर्चा के जिला मंत्री को अमित शर्मा भी चोट आई है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि दुकान ले जाने के लिए बैग में रखे 2.20 लाख रुपये और पर्स गायब हो गया है। उन्होंने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्रनाथ ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर तीन नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, लूट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed