फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP is the real strength of BJP

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत

Mon, 07 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
BJP is the real strength of BJP
बहराइच। कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। इन्हीं के बल पर आज पार्टी ऊंचाइयों पर है। यह बातें उत्तर प्रदेश संगठन में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने जिले के दौरे पर कहीं। इस दौरान कई बसपाइयों ने त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष का टिकोरा मोड़ पर भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचीं प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन कमलावती सिंह का स्वागत जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आपका योगदान संगठनात्मक संरचना में हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहेगा। इस दौरान जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद बसपा से त्यागपत्र देकर आए राजेश बाल्मीकि समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा कीसदस्यता ग्रहण करते हुए भाजपा की नीतियों का बखान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजयुमो बृजेश पांडेय, करनवीर सिंह, आलोक जिंदल, निशंक त्रिपाठी, गौरव वर्मा, जिला महामंत्री नन्हे लाल लोधी, डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, धीरेंद्र मोहन आर्य, जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या, जिलामंत्री सुनील श्रीवास्तव, डॉ. डिंपल जैन, जिला कोषाध्यक्ष हरेंद्र विक्रम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed