फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP expressed confidence in youth for organizational expansion

Bahraich News: संगठन विस्तार में भाजपा ने युवाओं पर जताया भरोसा

Wed, 01 Apr 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
BJP expressed confidence in youth for organizational expansion
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के दौरान युवाओं पर भरोसा जताते हुए जिलाध्यक्ष से लेकर अधिकांश पदों पर युवा चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। कई पदाधिकारियों को नगर इकाई से जिला इकाई में लाकर उनके दायित्व का दायरा भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन




पिछले वर्ष भाजपा के केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय को मुख्य संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया था। इसके बाद 2026 के लोकसभा व स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा को बेहतर परिणाम प्राप्त हुए। इससे उत्साहित होकर पार्टी ने पिछले सप्ताह नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें राघवेंद्र प्रताप सिंह को महामंत्री से उपाध्यक्ष, रणविजय सिंह को उपाध्यक्ष से महामंत्री, डॉ. डिंपल जैन को जिला सचिव से जिला उपाध्यक्ष, अजय सिंह ‘अज्जू’ को नगर अध्यक्ष से जिला मंत्री तथा युवा मोर्चा से शिवांकर शुक्ला को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन




जातीय समीकरण साधने की भी कोशिश



भाजपा ने नई टीम के गठन में जातीय संतुलन बनाने का भी प्रयास किया है। जिलाध्यक्ष को छोड़कर 25 सदस्यीय टीम में छह क्षत्रिय, चार ब्राह्मण, दो अनुसूचित जाति, चार पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ सिंधी, मारवाड़ी और जैन समाज को भी स्थान दिया गया है। संगठन में चार महिलाओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंचायत और विधानसभा चुनाव में होगी परीक्षा



भाजपा की नई टीम की असली परीक्षा आगामी पंचायत और विधानसभा चुनाव में होगी। नए पदाधिकारी जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को सकारात्मक रूप से प्रस्तुत करने में जुट गए हैं। हालांकि यूजीसी बिल और हाल ही में ब्राह्मण समुदाय से जुड़े मुद्दों पर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देने से वे फिलहाल बचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed