फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP candidate also filled nomination form

भाजपा प्रत्याशी रामजी ने भी भरा परचा

Sat, 13 Feb 2016 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 13 Feb 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate also filled nomination form
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी पद के प्रत्याशी रामजी त्रिपाठी ने शनिवार को जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


इससे पहले बीजेपी प्रत्याशी ने सिद्धनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इस दौरान सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा व बहराइच सांसद सावित्री बाई फुले भी साथ रहे।

भाजपा प्रत्याशी त्रिपुरारी मणि त्रिपाठी उर्फ रामजी का जुलूस सिविल लाइंस स्थित कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आवास से निकला।

सांसद बृजभूषण सिंह ने एमएलसी चुनाव जीतने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रणनीति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा।

यहां चुनाव प्रभारी अरुणवीर सिंह के साथ भाजपा प्रत्याशी ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी सुभाष त्रिपाठी, कैसरगंज विधायक मुकुट बिहारी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष महराज कुंवर तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।


कांग्रेस नेता ने नामांकन पत्र खरीद चौंकाया

एमएलसी चुनाव में कांग्रेस नेता व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रांतीय महासचिव शैलेंद्र गुप्ता ने नामांकन पत्र खरीदा है। उनके नामांकन पत्र खरीदने के बाद सभी राजनीतिक दलों की निगाह कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित करने पर टिक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed