{"_id":"640b7626702c2f0a4b0b08b4","slug":"bike-rider-killed-in-a-road-accident-bahraich-news-c-13-1-121603-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
Fri, 10 Mar 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। इंडो नेपाल बाॅर्डर हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात एक मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर मल्हीपुर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कानी बोझी के मजरा प्रतापपुर निवासी नैयूम (48) गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल से थाना क्षेत्र के सागर गांव के मजरा मुरैला जा रहा था। जैसे ही वह मोटरसाइकिल लेकर इंडो नेपाल बाॅर्डर हाईवे पर पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नैयूम मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठा।
इससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गई। घटना में मोटरसाइकिल चला रहे नैयूम की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ निरीक्षक नवल किशोर यादव व उपनिरीक्षक रियाज अंसारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर रामपाल यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी जाकरुन की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।