{"_id":"686c1cee8f5e63fb260cacbb","slug":"bike-rider-dies-in-vehicle-collision-friend-injured-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133248-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दोस्त घायल
Tue, 08 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
शुएब की फाइल फोटो।
फखरपुर (बहराइच)। बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर रविवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
दरगाह क्षेत्र के मोहल्ला सलारगंज निवासी शोएब उर्फ गोलू (24) रविवार को मुहर्रम पर दोस्त शांतनु कनौजिया (17) के साथ बाइक से लखनऊ गए थे। वहां से देर रात लगभग एक बजे वापसी के दौरान बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर फखरपुर क्षेत्र में यादवपुरी के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट लगाने के बाद भी शोएब की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शांतनु कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची फखरपुर पुलिस ने घायल शांतनु को मेडिकल कॉलेज भेजवाया।
मृतक शोएब के भाई जुबेर की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल शांतनु का इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच में जारी है। -मिथिलेश कुमार राय, थाना प्रभारी