फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike falls into pit, youth dies

कोहरे का कहर: बाइक गड्ढे में गिरी, युवक की मौत दो घायल

Tue, 30 Jan 2024 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 30 Jan 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bike falls into pit, youth dies
मटेरा में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत-परिवारीजन
- बहन की शादी के लिए बेड देखने गया था युवक
विज्ञापन

- डीहा पेट्रोल पंप के पास रविवार रात हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। घना कोहरे होने से बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहनोई व साला गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।

मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरईया निवासी रक्षाराम (21) की बहन संगीता का 12 मार्च को विवाह था। जिसको लेकर घर में तैयारियों का दौर चल रहा था। रविवार को रक्षाराम बहन की शादी में देने के लिए बेड पसंद करने बाइक से मिहींपुरवा गया था। उसके साथ कोतवाली नानपारा के सरवनतारा निवासी उसके बहनाेई बाबादीन (22) व खुद्दादासभारी निवासी साला कंचन यादव (18) भी गए थे। बेड पसंद करने के बाद तीनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग नौ बजे नानपारा-बहराइच मार्ग पर मटेरा थाना क्षेत्र में डीहा पेट्रोल पंप के पास कोहरे के चलते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में रक्षाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाबादीन व कंचन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन



तीन घंटे तक गड्ढे में पड़े रहे तीनों
कोहरे के चलते हुए हादसे के बाद जहां रक्षाराम की मौत हो गई तो वहीं बाबादीन व कंचन बेहोश हो गए थे। इस दौरान लगभग तीन घंटे तक तीनों सड़क किनारे गड्ढे में पड़े रहे और कोहरे के चलते किसी को उनकी जानकारी नहीं हुई। लगभग 12 बजे बाबादीन के होश आने पर उसने परिजनों को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मृतक रक्षाराम दो बहनों में इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और छोटी बहन संगीता की 12 मार्च को शादी थी। जिसको लेकर वह तैयारियों में जुटा था। रक्षाराम की मौत से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक की दो साल पहले शादी हुई थी और उसके एक दो माह की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed