फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Beneficiaries will be able to register themselves under PM Matri Vandana Yojana

पीएम मातृ वंदना योजना में लाभार्थी स्वयं कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Sun, 20 Dec 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries will be able to register themselves under PM Matri Vandana Yojana
बहराइच। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में अब लाभार्थी स्वयं अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने पोर्टल लांच कर दिया है। संबंधित पोर्टल पर जाकर लाभार्थी नाम, पता, आधार समेत अन्य जानकारियां भरें, जिससे उनका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। अब उन्हें स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। योजना का लाभ सीधे उनके खाते में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकरण होता था। महिलाओं को पंजीकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के यहां चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार ने गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए पोर्टल लांच किया है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एक जनवरी 2017 से संचालित है। इस योजना में प्रथम बार गर्भवती महिला को तीन किस्तों में 5000 रुपये डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में जमा किए जाते हैं। अब लाभार्थी लाभ लेने के लिए स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाभार्थियों को सुविधा उपलब्ध कराते हुए पोर्टल लांच किया गया है।
विज्ञापन

योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम किश्त एएनएम के पास पंजीकृत होने (प्रथम टीटी का टीका लगने) पर मिलती है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज पति-पत्नी का आधार कार्ड, महिला के बैंक खाते की पासबुक व एएनएम द्वारा प्राप्त कार्ड अथवा प्राइवेट रजिस्टर्ड हॉस्पिटल का पर्चा लगाना पड़ेगा, जबकि द्वितीय किश्त के लिए एएनएम द्वारा प्राप्त एमएसपी कार्ड अथवा प्राइवेट रजिस्टर्ड हॉस्पिटल का पर्चा, जिसमें रजिस्ट्रेशन तिथि, चेक अप लिखा होने पर लाभ मिलेगा। तृतीय किश्त जीवित बच्चे के जन्म के उपरांत टीकाकरण का प्रथम चक्र पूरा होने पर लाभार्थी को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र व बच्चे के टीकाकरण की जानकारी पर मिलेगी। लेकिन अब सभी जानकारी के साथ लाभार्थी स्वयं अपना पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम सहायक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि लाभार्थी पीएमएमवीवाई-सीएएस डाट एनआईसी डाट इन की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते है। पंजीकरण की शुरुआत में नाम और पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि डाटा भरने के साथ आगे के पेज खुलते जाएंगे और उसमें मांगी गई सूचना को ध्यान पूर्वक भर दें। जब पंजीकरण पूर्ण हो जाने पर समस्त अभिलेख स्व प्रमाणित करते हुए अपने यहां की आशा को उपलब्ध करा दें, जिससे आगे डाटा एंट्री ऑपरेटर आपके अभिलेखों को चेक करने के बाद जांच कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए लाभार्थी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हेल्पलाइन नंबर 07998799804 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed