फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Beat police officers will keep an eye on criminals

बीट पुलिस अधिकारी अपराधियों पर रखेंगे नजर

Sun, 09 Feb 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Beat police officers will keep an eye on criminals
बहराइच के कैसरगंज में बीट पुलिस अधिकारियों को रवाना करते सीओ कैसरगंज। - फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज थाने का पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयन किया गया है। थाना क्षेत्र में 25 बीट पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं जो अपने क्षेत्रों में होने वाली हर आपराधिक गतिविधि पर नजर रखते हुए उसकी रोकथाम को लेकर कड़े कदम उठाएंगे। सभी बीट पुलिस अधिकारियों को सीओ ने रविवार को क्षेत्र में रवाना कर दिया।
विज्ञापन

शासन की ओर से उत्तर प्रदेश के 100 थानों का चयन पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया गया है। जिसके तहत कैसरगंज थाने का भी चयन हुआ है। थाने में हर बीट पर एक पुलिस ऑफिसर की तैनाती की जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी टीपी द्विवेदी ने बताया कि बीट प्रणाली लागू होने के बाद सभी बीट पुलिस अधिकारी को नई तकनीक व संसाधनों के साथ लैस कर क्षेत्र में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

बीट पुलिस अधिकारी को एक पिस्टल, वायरलेस सेट, बॉडी बार्न कैमरा, सीयूजी फोन, बीट बुक और मोटरसाइकिल प्रदान की गई है। एक बीट पुलिस अधिकारी के ऊपर 1500 की जनसंख्या की जिम्मेदारी होगी। यह पुलिस अधिकारी बीट रजिस्टर तैयार करेंगे। अपने क्षेत्रों में अपराधियों के नाम, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी आदि का भी आंकड़ा रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीट पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वह किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल अपने हलका प्रभारी को घटना की सूचना दें। सीओ ने बताया कि कैसरगंज थाना क्षेत्र में 25 बीट बनाई गई है। इन सभी बीट पर एक-एक पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है।

सीओ रहेंगे नोडल अधिकारी
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप ने बताया कि बीट पुलिस अधिकारी की ओर से प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज द्वारा की जाएगी। जबकि सीओ कैसरगंज को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह बीट पुलिस अधिकारियों की गतिविधि की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed