{"_id":"682507bbe640d4284c0bd78a","slug":"beat-his-wife-to-death-admitted-in-chc-bahraich-news-c-98-1-slko1011-130619-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पत्नी को पीट कर किया अधमरा, सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पत्नी को पीट कर किया अधमरा, सीएचसी में भर्ती
Thu, 15 May 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 15 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। ग्राम पंचायत बहबुलिया महादा के मजरा सिकंदरपुरवा निवासी अजमेरुन (35) को बुधवार की सुबह उसके पति मुख्तार उर्फ लंगड़ ने पीट कर अधमरा कर दिया। पिटाई की सूचना पर पहुंची उसकी मां व चाची ने अजमेरुन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में भर्ती करवाया है।
घायल अजमेरुन की चाचाी रुकसाना ने आरोप लगाते हुए बताया कि पति मुख्तार ने दूसरी शादी कर ली है और अजमेरुन को घर से भगाना चाहता है। इसीलिए आए दिन अजमेरुन के साथ मारपीट करता है। उन्होंने बताया कि पति मुख्तार ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ अजमेरुन की लाठी-डंडे से पिटाई की है और इलाज के लिए भी नहीं ले गया। पिटाई की जानकारी होने पर उसे सीएचसी रिसिया में भर्ती करवाया गया है। साथ ही थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि जांच की जा रही है। केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।