{"_id":"0934e41541e448f5f13e89a8b89dd6b8","slug":"bdc-candidate-died-due-to-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे से बीडीसी प्रत्याशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे से बीडीसी प्रत्याशी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा-केवलपुर वार्ड से चुनाव लड़ रहे एक बीडीसी प्रत्याशी की शनिवार रात सदमे से मौत हो गई। विकासखंड नवाबगंज अंतर्गत रुपईडीहा-केवलपुर क्षेत्र पंचायत से मोहम्मद शमी क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे थे। उनके सामने एक और मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में था।
विज्ञापन
अपने परंपरागत वोटों और समर्थकों का बिखराव देखकर मोहम्मद शमी काफी आहत था। इसके कारण दो दिन पूर्व उसे दिल का दौरा पड़ा था। उसे नेपाल के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। शनिवार को विकासखंड में मतदान होने पर वह हाथ में वीगो लगाकर ही केंद्र पहुंच गया।
विज्ञापन
यहां लोगों से वोट देने की अपील की। मतदान समाप्त होने के बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने रुपईडीहा के ईदगाह में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया।
विज्ञापन