फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Battery stolen from truck parked at MLA Mahsi's petrol pump

Bahraich News: विधायक महसी के पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से चोरी हुआ बैटरा

Mon, 04 Nov 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 04 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Battery stolen from truck parked at MLA Mahsi's petrol pump
बहराइच। विधायक महसी के टिकोरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से चोरों ने बैटरा चुरा लिया। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ट्रक मालिक का आरोप है कि रात में एक घंटे सीसीटीवी बंद रहा। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के बेड़नापुर निवासी संजय कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि 31 अक्तूबर की रात वह ट्रक लेकर टिकोरा मोड़ स्थित विधायक महसी के पेट्रोल पंप पहुंचे थे। जहां सीसीटीवी के सामने ही ट्रक खड़ा किया था और नाजिलमैन को इसकी जानकारी भी दी थी। दो नवंबर को जब ट्रक लेने पहुंचे तो ट्रक का बैटरा गायब था। इस संबंध में जब नाजिलमैन व मैनेजर को जानकारी देते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने को कहा तो कैमरा रात में लगभग एक घंटे बंद मिला। पीड़ित ने बताया कि कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन



कोतवाल ने जानकारी होने से किया इन्कार
इस संबंध में जब कोतवाल देहात परमानंद तिवारी से बात की गई तो उन्होंने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की। साथ ही टिकोरी मोड़ चौकी प्रभारी को भी जानकारी न होने की बात कही। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed