फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bank server bard

बैंक में लेनदेन न होने से ग्रामीणों ने लगाया ताला, प्रदर्शन

Wed, 05 Feb 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
bank server bard
आर्यावर्त बैंक में लेनदेन न होने पर भड़के उपभोक्ता
विज्ञापन

ताला लगा किया प्रदर्शन, पुलिस के समझाने पर माने ग्रामीण
काफी कोशिश के बाद भी नहीं खुल सका ताला
फोटो - 49 व 50
संवाद न्यूज एजेंसी
उर्रा (बहराइच)। क्षेत्र के गूढ़ स्थित आर्यावर्त बैंक में एक माह से नकदी नहीं निकाली जा रही है जबकि सैकड़ों उपभोक्ता रोज ही बैंक पहुंच रहे हैं। सर्वर की दिक्कत के चलते बुधवार को भी बैंक से नकदी नहीं निकली। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने बैंक में बाहर से ताला लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया लेकिन बहुत कोशिश के बाद भी बैंक का ताला नहीं खुल सका। ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखे।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के गूढ़ गांव में आर्यावर्त बैंक स्थित है। इस बैंक में गूढ़ के अलावा जालिमनगर, झाला, गिरगिट्टी, पैरुआ, कंचनपुर, अड़गोड़वा समेत कई गांवों के लोग लेनदेन करते हैं। बैंक के उपभोक्ताओं का कहना है कि माह भर से बैंक में सर्वर न होने की बात कहकर नकदी नहीं निकाली जा रही है। इससे उपभोक्ता प्रतिदिन बैरंग लौट जाते हैं। बैंककर्मी उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं कर रहे हैं जिससे बैंक पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को काफी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे लेकिन बैंक में सर्वर न होने की बात कहकर सभी को वापस कर दिया गया। इससे ग्रामीण काफी संख्या में एकत्र हो गए। सभी ने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को बैंक से बाहर निकाला। इसके बाद दोपहर दो बजे से बैंक में ताला लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष उदयराज सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान योगेश पांडेय, संजय सिंह, वीरेंद्र गुप्ता की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों की सूचना पर मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया लेकिन ग्रामीण बैंक खोलने का विरोध करते रहे जिससे बैंक नहीं खुल सका। ग्रामीणों का कहना है कि जब बैंक से नकदी नहीं निकाली जाएगी, बैंक खुला होने का कोई औचित्य नहीं है।

वर्जन:
बैंकों को नेटवर्क से ऑनलाइन जोड़ा गया है। कभी-कभी सर्वर में गड़बड़ी आ जाती है। पूरे मामले को दिखवाया जाएगा। उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही समस्या को दूर कराया जाएगा।
-बलराम साहू, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed