फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bank personnel took out candle march

बैंक कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च

Thu, 12 Sep 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bank personnel took out candle march
बहराइच नगर में कैंडल मार्च निकालते बैंक कर्मचारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय किया जाना है। इसके खिलाफ बैंक अधिकारी व कर्मचारी आंदोलित हो उठे हैं। बैंक कर्मियों ने बुधवार की शाम शहर के मुख्य मार्ग पर कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक के अधिकारी व कर्मचारी बुधवार की शाम डिगिहा तिराहा स्थित एलडीएम कार्यालय के सामने एकत्र हुए। यहां से सभी ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च छावनी चौराहा, घंटाघर, पीपल तिराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने इलाहाबाद बैंक की रक्षा हम करेंगे और इलाहाबाद बैंक बचाओ के नारे लगाए। कैंडल मार्च के संयोजक लालजी जायसवाल व आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि इलाहाबाद बैंक देश के अग्रणी बैंकों में है। अच्छा व्यवसाय होने के बाद भी सरकार की ओर से इसका इंडियन बैंक में विलय किया जाना कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया गया। इस दौरान विजय शंकर दीक्षित, आशुतोष मौर्या, रामकुमार तिवारी, नकछेद प्रसाद, दिनेश कुमार, पंकज कुमार गौड़, अफरोज आलम, मोहम्मद जमील खान, वैभव दीक्षित, अमृतलाल, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed