{"_id":"6979064fbee40c0fb00dffda","slug":"bank-employees-went-on-strike-affecting-business-worth-rs-2-billion-bahraich-news-c-98-1-slko1007-143500-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, दो अरब का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हड़ताल पर रहे बैंककर्मी, दो अरब का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
बहराइच में यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन की हड़ताल के दौरान बंद इंडियन बैंक की मुख्य शाखा।
- फोटो : बहराइच में यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन की हड़ताल के दौरान बंद इंडियन बैंक की मुख्य शाखा।
बहराइच। पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य प्रणाली की मांग को लेकर मंगलवार को जिले भर के बैंककर्मी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते सभी प्रमुख बैंकों में लेनदेन पूरी तरह ठप रहा, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक अधिकारियों के अनुसार हड़ताल के कारण जिले में लगभग दो अरब रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
यूएफबीयू के आह्वान पर उत्तर प्रदेश बैंक इंपलाइज यूनियन (यूपीबीईयू) और इंडियन बैंक इंपलाइज यूनियन (आईबीईयू) के तत्वावधान में बैंककर्मियों ने इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन की अगुवाई जिला अध्यक्ष अंकित अग्रवाल एवं जिला मंत्री लालजी सिंह ने की।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2023 में पांच दिवसीय बैंकिंग कार्य को लेकर समझौता होने के बावजूद अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार की उदासीनता से बैंककर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन को और तेज करेगा।
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान इंडियन बैंक से मोहित श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, शोभित कुशवाहा, अरुण मिश्रा, प्रभात कुमार, शक्ति कुमार, पंकज गौड़, पंजाब नेशनल बैंक से आनंद जायसवाल, यज्ञराम यादव, सुदेश चौहान, रमन सिंह, किशोर कुमार, स्टेट बैंक से ऋषभ स्वरूप, नीरज मौर्य, शुभम शुक्ला, बैंक ऑफ बड़ौदा से प्रहलाद, सेंट्रल बैंक से एस.के. सिंह, प्रमोद कुमार, रामजीत आर्या, अल्ताब अहमद सहित बड़ी संख्या में बैंककर्मी मौजूद रहे।