फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Banaras beat Basti by five goals

बनारस ने बस्ती को पांच गोल से हराया

Sat, 03 Aug 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Banaras beat Basti by five goals
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिला? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान में शनिवार से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें उद्घाटन मैच में बनारस की टीम ने बस्ती की टीम को पांच गोल से हरा दिया। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच ड्रॉ घोषित किए गए।
विज्ञापन

सांसद पुत्र व भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. आनंद गोंड ने बनारस व बस्ती मंडल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता डॉ. आनंद गोंड ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। हर खेल से जुड़े ऐसे आयोजन होने चाहिए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एआर अंसारी ने सभी का स्वागत करते हुए पवेलियन के ऊपर शेड बनाए जाने का अनुरोध किया। जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया। उद्घाटन मैच बनारस मंडल व बस्ती मंडल की टीम के बीच हुआ। बनारस की ओर से 21वें मिनट में अमित यादव ने पहला गोल किया। इसके बाद संचित मौर्या, असीम, आवेश और राहुल यादव ने गोल किए। वहीं, बस्ती की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद झांसी बनाम बरेली मंडल के बीच हुए मुकाबले में बरेली की टीम ने 3-0 से मैच जीत लिया। सहारनपुर व विंध्याचल मंडल और देवीपाटन व आजमगढ़ मंडल के बीच मैच खेला गया। दोनों मैच ड्रा घोषित हो गए। निर्णायक हाजी मुन्नवर, मोहम्मद खुर्शीद, जयराम यादव, रजीउल्ला, अशोक कुमार सिंह व रतन रहे।

खेल विभाग के चयनकर्ता मुकेश सब्बरवाल, मेराज खां, अजीत सिंह, मोहम्मद आरिफ नजमी मौजूद रहे। कमेंटेटर सरदार सरजीत सिंह रहे। इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार, अनुपमा धानुक, नरेश निषाद, सैय्यद आसिफ किरमानी, सचिव अय्यूब शाह, अजय सिंह अन्नू, शहाब शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed