{"_id":"6887a22844ecc64a6005e860","slug":"bahraich-wolf-attacks-a-teenager-who-went-to-the-field-villagers-shouted-and-chased-her-away-she-died-in-th-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: खेत गई किशोरी पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने आवाज लगाकर भगाया; अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: खेत गई किशोरी पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने आवाज लगाकर भगाया; अस्पताल में हुई मौत
Mon, 28 Jul 2025 09:45 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:45 PM IST
सार
Wolf attack in Bahraich: यूपी के बहराइच जिले में खेत गई एक किशोरी पर एक तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले से किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
बहराइच में तेंदुए के हमले से किशोरी की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बहराइच जिले के ग्राम गौरा पिपरा के मजरा सेमरहना निवासी एक किशोरी सोमवार देर शाम खेत की तरफ गई थी। अचानक खेत में छुपे तेंदुए ने उस पर हमला कर जख्मी कर दिया। किशोरी की चीख सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने हांका लगाकर उसको छुड़ाया। घायल किशोरी को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज अंतर्गत ग्राम गौरा पिपरा के मजरा सेमरहना निवासी संजना (14) सोमवार की शाम लगभग पांच बजे खेत की तरफ गई थी। रास्ते में झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर अचानक हमला कर गर्दन दबोच लिया।
विज्ञापन
हमले से घबराई किशोरी जोर से चीख पड़ी। चीख सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद लोगों ने दौड़कर उसको तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक किशोरी को तेंदुए ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इस बारे में ककरहा वन क्षेत्राधिकारी डीपी कनौजिया ने बताया कि किशोरी पर तेंदुआ के हमले की सूचना मिली है। वन टीम के साथ मौके पर जाकर जांच की गई है। शीघ्र ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन