फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich Wolf Attack News: Man Eater Wolves Strike, 3-Year-Old Snatched From Mother Lap

Wolf Attack: फिर हमलावर हुए आदमखोर भेड़िये...इस साल अब तक चार बच्चों को बनाया शिकार; वन विभाग पकड़ने में नाकाम

Sun, 21 Sep 2025 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Sep 2025 09:54 AM IST
सार

बहराइच में शनिवार को भेड़िया मां की गोद से मासूम को छीन ले गया। इस साल अब तक भेड़ियों ने चार बच्चों को शिकार बनाया है। वन विभाग की टीम ड्रोन से निगरानी कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
Bahraich Wolf Attack News: Man Eater Wolves Strike, 3-Year-Old Snatched From Mother Lap
Wolf Attack - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भेड़िये का खौफ दिखाई देने लगे है। बहराइच जिले में पिछली साल की तरह इस बार भी भेड़िये की आदमखोर बनने लगे हैं। बहराइच जिले के मंझारा तौकली गंदूझाला गांव में शनिवार सुबह मां की गोद से तीन वर्षीय मासूम अंकेश को भेड़िया झपट्टा मारकर उठा ले गया।
विज्ञापन


मां की चीख सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर दौड़े, लेकिन भेड़िये और बच्चे का पता नहीं चला। डीएफओ राम सिंह यादव, रेंजर ओंकारनाथ यादव और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्चे की तलाश में ड्रोन की भी मदद ली, पर सफलता नहीं मिली। घटना से ग्रामीणों में दहशत और गुस्सा है।
विज्ञापन


फखरपुर ब्लॉक के मंझारा तौकली गंदूझाला गांव निवासी रक्षाराम यादव का पुत्र अंकेश मां सरला देवी की गोद में लेटकर सुबह दूध पी रहा था। इसी दौरान भेड़िया तेजी से आया और अंकेश को गोद से खींचकर खेत की ओर भाग गया। देर शाम तक बच्चे का पता नहीं चला। घटना के बाद सहमे ग्रामीण बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल अब तक चार बच्चों को शिकार बना चुका है भेड़िया
इस साल भेड़िया अब तक चार बच्चों को शिकार बना चुका है। तीन जून को गदामार के गढीपुरवा निवासी आयुष (2), 10 सितंबर को मंझारा तौकली के परागपुर निवासी ज्योति (4), 12 सितंबर को भौंरी के बहोरवा निवासी संध्या (4 माह) और अब 20 सितंबर को अंकेश (3) को भेड़िया मां की गोद से उठा ले गया। पिछले वर्ष इसी समय 10 लोग भेड़िये के शिकार हुए थे। अब फिर भेड़िया हमलावर हुए हैं।

Bahraich Wolf Attack News: Man Eater Wolves Strike, 3-Year-Old Snatched From Mother Lap
भेड़िया - फोटो : Freepik
भेड़िये ने बकरी पर किया हमला
कैसरगंज क्षेत्र के तौकली के हरीरामा पुरवा में शनिवार शाम एक बकरी पर भेड़िये ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर भेड़िया बकरी को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया। रेंजर ओंकार नाथ ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंचकर ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है। 

Bahraich Wolf Attack News: Man Eater Wolves Strike, 3-Year-Old Snatched From Mother Lap
भेड़िया - फोटो : Freepik
वन विभाग ने लगाया पूरा जोर
डीएफओ राम सिंह यादव का कहना है कि सरयू कछार घनी झाड़ियों और गन्ने के खेतों से घिरा हुआ है। यही वजह है कि वन्यजीवों को छिपने और अचानक हमला करने का मौका मिल जाता है। 

 

उन्होंने बताया कि इलाके को चार सेक्टरों में बांटकर गश्ती दल को तैनात किया गया है। पांच कैमरा ट्रैप, 15 सोलर सीसीटीवी कैमरे, तीन ट्रैपिंग पिंजरे, दो थर्मल ड्रोन कैमरे निगरानी में लगाए गए हैं। पगमार्क खोजने और ट्रैकिंग की कोशिश लगातार जारी है।

परिजनों से मिले विधायक 
भेड़िये के हमले में मासूम की मौत पर शनिवार को सपा विधायक आनंद यादव ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के गंदूझाला गांव पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवारों से बातचीत में कहा कि यहां अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है और 12 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन वन विभाग कुछ नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed