फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: When the wife refused to make a drink, he beat her and threw her out of the house

अजीबोगरीब मामला: पति ने पत्नी से कहा ड्रिंक बनाओ... मना करने पर बन गया हैवान, फिर घर से निकाल दिया

Tue, 08 Jul 2025 08:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, शिवपुर (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, शिवपुर (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Jul 2025 08:20 PM IST
सार

बहराइच में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पति ने पत्नी को शराब का पैग बनाने के लिए कहा पर पत्नी ने इन्कार कर दिया। इस पर पति हैवान बन गया।

विज्ञापन
Bahraich: When the wife refused to make a drink, he beat her and threw her out of the house
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के नानपारा क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न व महिला हिंसा का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए पीटकर घर से निकाल दिया क्योंकि उसने शराब का पैग बनाने से मना कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति व ससुर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खैरीघाट क्षेत्र के अरनवा निवासी पूनम ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका विवाह दो वर्ष पहले नानपारा के कौव्वाभारी निवासी सुनील के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति सुनील व ससुर शिवराज दहेज के लिए बहाने बनाकर पीटते थे। शनिवार की शाम लगभग पांच बजे पति सुनील ने शराब का पैग बनाने के लिए कहा। मना करने पर गालियां दीं और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - धर्मांतरण की छांगुर स्टोरी: आलीशान कोठी पर गरजा बुलडोजर, CM बोले- सभी अपराधियों की संपत्तियां होंगी जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: बिजली के निजीकरण के खिलाफ देशभर के बिजलीकर्मी कल हड़ताल पर, 27 लाख कर्मचारी होंगे शामिल; होगा ये असर


इतने से मन नहीं भरा तो रविवार की सुबह पीटकर घर से निकाल दिया। 30 हजार रुपये लिए बिना वापस न आने की बात कही। इसके बाद से वह मायके में रह रही हैं। कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने बताया कि सुनील व शिवराज पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed