{"_id":"6835c7f4eaa32fcdf40706d2","slug":"bahraich-when-his-wife-refused-to-let-him-drink-he-hanged-himself-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो लगा लिया फंदा, पेड़ पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो लगा लिया फंदा, पेड़ पर लटकता मिला शव
Tue, 27 May 2025 07:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 27 May 2025 07:41 PM IST
सार
हुजूरपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजापुर खुर्द में एक युवक ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। युवक शराब पीकर घर पहुंचा था जिस पर पत्नी ने उसे शराब पीने से मना किया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्राम पंचायत राजपुर खुर्द निवासी इंदल (40) का शव सोमवार रात उनके घर के पीछे लगे आम के पेड़ से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची हुजूरपुर पुलिस ने मौके पर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
हुजूरपुर क्षेत्र के राजापुर खुर्द निवासी रमेश ने बताया कि उनके भाई इंदल को शराब पीने की लत थी। वह रोज शराब पीकर घर आते थे। सोमवार रात भी वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे थे। इस पर उनकी पत्नी रामलली ने उन्हें शराब पीने से मना किया। इस पर इंदल अपनी पत्नी पर भड़क गए और नोकझोंक के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन
देर रात जब उनकी पत्नी रामलली उठी तो वह बिस्तर पर नहीं थे। इस पर उन्होंने परिवार के अन्य लोगों के साथ उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका शव घर के पीछे लगे पेड़ से अंगौछे के फंदे के सहारे लटकता मिला। थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन