फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich-Varanasi Express canceled

Bahraich News: बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस निरस्त

Mon, 23 Sep 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 23 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Bahraich-Varanasi Express canceled
बहराइच रेलवे स्टेशन।   -संवाद
बहराइच। बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस 22 सितंबर से 6 अक्तूबर तक एक बार फिर निरस्त कर दी गई है। इससे जिले के यात्रियों को तगड़ा झटका लगा है। यात्रियों को वाराणसी तक का सफर अब अन्य वाहनों से करना पड़ेगागा। नानपारा-मैलानी पैसेंजर 6 जुलाई से निरस्त चल रही है। इसका भी निरस्तीकरण बढ़ाकर 5 अक्तूबर तक कर दिया गया है।
विज्ञापन


बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस का संचालन कई वर्षों किया जा रहा है। इससे यात्रियों को गोंडा, अयोध्या होते हुए कम पैसे में वाराणसी तक पहुंचने काफी सहूलियत होती है लेकिन रेलवे मंत्रालय की ओर से इसे 14 दिनों तक निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


22 सितंबर को वाराणसी जंक्शन से चलकर बहराइच आने वाली ट्रेन संख्या 14213 वाराणसी जंक्शन-बहराइच एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है जबकि बहराइच से 23 सितंबर से 6 अक्तूबर तक 14214 बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भीराखेरी-पलियाकलां स्टेशनों के मध्य ट्रैक पर बारिश का पानी भरने के कारण ट्रेन संख्या 05320 मैलानी-बिछिया अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05356 मैलानी-नानपारा अनारक्षित विशेष गाड़ी भी निरस्त रहेगी।

05362 मैलानी-नानपारा अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05319 बिछिया-मैलानी अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05361 नानपारा-मैलानी अनारक्षित विशेष गाड़ी तथा 05355 नानपारा-मैलानी अनारक्षित विशेष गाड़ियों का निरस्तीकरण 5 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है।


पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस का संचालन 6 अक्तूबर तक निरस्त किया गया है। इसके अलावा नानपारा-मैलानी पैसेंडर भी पांच अक्तूबर तक निरस्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed