फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Not only wolves but also leopards have become synonymous with terror in the district, 19 attacks in

बहराइच: भेड़िए ही नहीं तेंदुआ भी बना जिले के लिए दहशत का पर्याय, सात माह में किए 19 हमले, लोगों में रोष

Sat, 28 Sep 2024 06:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Sep 2024 06:07 AM IST
सार

Leopard terror in Bahraich: यूपी का बहराइच जिला बीते कुछ महीनों से भेड़ियों के साथ-साथ तेंदुओं के हमलों से भी त्रस्त है। जिले के अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए ने कई हमले किए हैं। 
 

विज्ञापन
Bahraich: Not only wolves but also leopards have become synonymous with terror in the district, 19 attacks in
बहराइच में तेंदुए का आतंक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के बहराइच जिले में भेड़िए के साथ तेंदुए का आतंक भी व्याप्त है। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग के पास हमलों को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं है। जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति काफी रोष है। बीते सात माह पर नजर डाले तो तेंदुआ के हमले में 19 लोग घायल हो चुके है।

विज्ञापन


कतर्नियाघाट के जंगल से निकलकर आए दिन तेंदुए गांवों में पंहुचकर ग्रामीणों पर हमलाकर घायल कर देते हैं। जिसकी कीमत ग्रामीणों को शरीर का कोई अंग व जान गंवा कर चुकानी पडती है। तेंदुआ के हमलों से ग्रामीणों को काफी धन हानि भी होती है और सूचना देने पर वन विभाग की ओर से आंशिक सहायता देकर खानापूर्ति की जाती है। वन्य जीव प्रभाग के किनारे बसे गांवों में लगातार तीन दिनों तक मोतीपुर रेंज के आसपास सिंचाई विभाग काॅलोनी की चारदिवारी व मोतीपुर थाने में रात को तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार की शाम को तेंदुआ जंगल से आबादी क्षेत्र में धर्मापुर वन रेंज के हरखापुर गांव में एक किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया व रात में ही सुजौली वन रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में बालिका को घायल किया है।
विज्ञापन


बीते दिनों हुए तेंदुए के हमले
6 फरवरी 2024 को मुर्तिहा वन रेंज के ग्राम सेमरी घटही के मजरा गिरधरपुरवा में सगे भाई-बहन अंजलि आठ वर्ष व अर्जुन सात वर्ष तेंदुआ के हमले में घायल
14 फरवरी 2024 को सुजौली वन रेंज के ग्राम सुजौली के मजरा अयोध्यापुरवा में अयान चार वर्ष तेंदुआ के हमले में घायल
15 फरवरी 2024 को धर्मापुर वन रेंज के ग्राम धर्मापुर जलिहा में सलमान तीन वर्ष तेंदुआ के हमले में घायल
6 मार्च 2024 को सुजौली वन रेंज के ग्राम रमपुरवा के मजरा वनकटी निवासी रंजना 10 वर्ष तेंदुआ के हमले में घायल
7 मार्च 2024 को कतर्नियाघाट वन रेंज के ग्राम चहलवा के सिरसियनपुरवा निवासी संकटा उम्र 55 वर्ष तेंदुआ के हमले में घायल
2 मई 2024 को कतर्नियाघाट वन रेंज के ग्राम चहलवा के मजरा घोसियाना निवासी दो किसान अजीज व वारिस तेंदुआ के हमले में घायल
3 मई 2024 को मुर्तिहा वन रेंज के ग्राम सेमरी घटही निवासी दयाशंकर 38 वर्ष तेंदुए के हमले में घायल
12 मई 2024 को धर्मापुर वन रेंज के ग्राम धर्मापुर के जलिहा में दो सगी बहनों सना 3 वर्ष, शमा 5 वर्ष तेंदुए के हमले में घायल
9 जून 2024 को कतर्नियाघाट वन रेंज के ग्राम सिरसियनपुरवा निवासी माधुरी उम्र 30 वर्ष तेंदुए के हमले में घायल
11 जून 2024 को निशानगाड़ा वन रेंज के ग्राम कारीकोट के मजरा हजारीपुरवा निवासी मिश्रीलाल उम्र 54 वर्ष तेंदुए के हमले में घायल
15 जून 2024 को निशानगाडा वन रेंज के ग्राम रमपुरवा कुटिया निवासी सुखराज उम्र 11 वर्ष पर तेंदुए के हमले में घायल
16 जून 2024 को निशानगाड़ा वन रेंज ग्राम कारीकोट के मजरा आजमगढपुरवा निवासी बेंचू 52 वर्ष तेंदुए के हमले में घायल
2 जुलाई 2024 को मोतीपुर वन रेंज के ग्राम चन्दनपुर निवासी घूरे 45 वर्ष को खेत में खाद डालते समय तेंदुए ने हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया
3 जुलाई 2024 को सुजौली वन रेंज के ग्राम रमपुरवा वनकटी निवासी जस करण सिंह 5 वर्ष तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से
26 सितंबर 2024 को धर्मापुर वन रेंज के ग्राम हरखापुर मे खेत में लौकी तोड रहे किसान मधसूदन पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया
26 सितम्बर 2024 को सुजौली वन रेंज के अयोध्यापुरवा गांव में घर में सो रही बालिका सायबा 14 पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed