बहराइच: एक ही रात में भेड़िए ने तीन जगह किए हमले, बालक सहित कई घायल, रात में रतजगा कर रहे हैं लोग
महसी इलाके के ही ग्राम पंचायत भवानीपुर स्थित नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र के बगल रोड पर एक साथ तीन भेड़िए देखे गए। उसी के थोड़ी दूर और आगे भवानीपुर में भी एक भेड़िया देखा गया। रात लगभग दस बजे भेड़ियों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विस्तार
बहराइच जिले में हरदी थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांव में बृहस्पतिवार की देर रात भेड़ियों ने हमला कर एक बालक सहित तीन लोगों को घायल कर दिया सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महर्षि में भर्ती कराया गया प्राथमिक इलाज के बाद सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है
हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंघिया नसीरपुर निवासिनी 26 वर्षीय गुड़िया पत्नी दीपू, इसी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत संबंध पूर्व निवासिनी मुकीमुन पत्नी हसमत अली तथा नरकोटवा गांव निवासी 6 वर्षीय ननकू पुत्र काशीराम पर बृहस्पतिवार की रात भेड़ियों ने हमला कर घायल कर दिया सूचना पर मौके पर पहुंची वन टीम ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी में भर्ती कराया प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया एक ही रात में तीन लोगों पर हमला होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है ग्रामीण रात रात भर पहरा दे रहे हैं
दो गांव में देखे गए भेड़िए
महसी इलाके के ही ग्राम पंचायत भवानीपुर स्थित नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र के बगल रोड पर एक साथ तीन भेड़िए देखे गए उसी के थोड़ी दूर और आगे भवानीपुर में भी एक भेड़िया देखा गया रात लगभग 10:00 भेड़ियों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
तीन दिनों में छह लोग हो चुके हैं घायल
आदमखोर भेड़िये तीन दिनों में छह लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय के मीडिया प्रभारी डॉ.अरविंद शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार को भेड़िये के हमले में तीन दिनों में तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जबकि 11 सितंबर को दो व 12 सितंबर को एक घायल को भर्ती किया गया था। एक महिला के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
भेड़िया के हमले के नहीं मिले सबूत
डीएफओ बहराइच अजीत प्रताप सिंह का कहना है कि भेड़िये के हमला होने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जाकर जांच की है। मौके पर जो पगचिह्न मिले हैं वह भेड़िया के नहीं लग रहे। डीएफओ का कहना है कि किसी दूसरे जानवर ने हमला किया है। बताया कि प्रभावित इलाके में रात व दिन वन विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.