फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich News: Situation worsened due to flood, 90 villages of three tehsil areas submerged

Bahraich News : बाढ़ से हालात खराब, तीन तहसील क्षेत्र के 90 गांव जलमग्न, बाढ़ पीड़ितों तक नहीं पहुंची मदद

Tue, 15 Aug 2023 04:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 15 Aug 2023 04:05 PM IST
सार

नदी का जल स्तर एल्गिन ब्रिज पर लाल निशान को पार कर गया है। एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान से 54 सेमी ऊपर पहुंच गई है। मगंलवार को पूर्वाह्न 11 बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जल स्तर 106.616 रिकार्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 54 सेंटीमीटर ऊपर है।

विज्ञापन
Bahraich News: Situation worsened due to flood, 90 villages of three tehsil areas submerged
बाढ़ से जलमग्न गांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच जिले में भीषण बाढ़ का कहर जारी है। तीन तहसील क्षेत्रों मोतीपुर, महसी तथा नानपारा के 90 गांव बाढ़ के पानी से भरे हुए हैं। मंगलवार को 24 घंटे के बाद बाढ़ प्रभावित गांव के लोगों तक कोई प्रशासनिक सहायता नहीं पहुंच पाई है। जिससे बाढ़  पीड़ितों में रोष व्याप्त है। बाढ़ चौकियों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। न तो जिला प्रशासन की ओर से कोई लंगर चलाया गया है और न ही पीड़ितों से कोई हालचाल देने पहुंचा है। निचले इलाकों में नलों के डूबने से पीने के पानी का भी संकट है। घरों में पानी भरने की वजह से लोगों को खाना बनाने के लिए भी जगह नहीं बची है। जिनके मकान पक्के हैं वे छत पर शरण लिए हुए हैं। चिलचिलाती धूप में उन्हें बड़ी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बकैना गांव के एक दर्जन मजरों का है जहां कोई मदद नहीं पहुंच सकी है। 

विज्ञापन


शिवपुर ब्लाक क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत अंबरपुर का मजरा पसियन पुरवा,कंडा बेली,अहिरन बेली,कोरियन बेली,लौकिहा, तिगड़ा ,बल्दू पुरवा, मांझा दरिया बुर्द, बेलामकन, पाठक पुरवा, एकघरा,बाजपुरवा, चौकसाहार, चीरपुर, ढकिया, गैल,जोधीपुरवा, पंडित पुरवा, पिपरिया, सैय्यद नगर, गुजराती पुरवा,डल्ला पुरवा, सोहबतिया, बितनिया बरुही टेपरी, नरोत्तम पुर आदि गांव विकास खंड महसी के केवलपुर, बकैना ग्राम पंचायत का मजरा चकदहा, मुड़खलिया, पारा, गौरिया,डिहुवा, कोठार ग्राम पंचायत धनावा का मजरा रामसहाय पुरवा, गौरिया , किशुन बगिया ग्राम पंचायत बांसगढ़ी का मजरा खरखट्टन पुरवा, बसावन बेली, चमारन पुरवा,तेलियन पुरवा ग्राम पंचायत बहदुरिया का मजरा खोझवा, विद्यापुरवा ग्राम पंचायत गरेठी गुरुदत्त सिंह का मजरा ठकुरन गरेठी ,बिचनू पुरवा,बद्री पुरवा,लोधन पुरवा पचदेवरी, मैकू पुरवा,अंगरौरा दुबहा, कोटिया, पूरे हिन्दू सिंह,महसी टेपरा आदि गांव बाढ़ के पानी से जल मग्न हैं। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मवेशियों के लिए चारा पानी की ब्यवस्था नहीं हो पा रही है। संपर्क मार्ग पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है। लोगों को आवश्यक सामग्री लेने के लिए बाजार जाने मे काफी समस्या उत्पन्न हो गई है। 
विज्ञापन


एल्गिन ब्रिज पर 54 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू नदी का पानी
नदी का जल स्तर एल्गिन ब्रिज पर लाल निशान को पार कर गया है। एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान से 54 सेमी ऊपर पहुंच गई है। मगंलवार को पूर्वाह्न 11 बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जल स्तर 106.616 रिकार्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 54 सेंटीमीटर ऊपर है। एल्गिन ब्रिज पर खतरे का निशान 106.07 है। नदी के खतरे के निशान पार कर जाने और लगातार बढ रहे जल स्तर से नदी के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों की नदी का जलस्तर बढने से दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed