फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich Medical College will be built in banglachak

रिसिया के बंगलाचक में बनेगा बहराइच मेडिकल कॉलेज

Wed, 15 Jul 2015 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 15 Jul 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
रिसियामोड़ (बहराइच)। बहराइच में मेडिकल कॉलेज स्थापना के लिए रास्ता साफ हो गया। रिसिया की ग्राम पंचायत बंगलाचक की जिस जमीन पर वन विभाग अपना हक जता रहा था, वह ग्राम पंचायत की है।
विज्ञापन


लिखापढ़ी के बाद वन विभाग ने जमीन से कब्जा छोड़ दिया है। इस मामले में ग्राम पंचायत के सदस्यों ने खुली बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए नौ हेक्टेयर जमीन का प्रस्ताव पास कर प्रशासन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


फाइल शासन को भेजी गई है, बजट मिलते ही निर्माण शुरू होगा।

मालूम हो कि जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापना को साल भर पूर्व हरी झंडी मिली थी। पहले मेडिकल कॉलेज भवन के लिए कृषि अनुसंधान केंद्र के निकट जमीन को चिह्नित किया गया था लेकिन कृषि विभाग ने जमीन देने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तहसील नानपारा क्षेत्र के रिसिया ब्लॉक में ग्राम पंचायत बंगलाचक में ग्राम समाज की जमीन को चिह्नित किया गया। लेकिन, इस जमीन पर वन विभाग अपना कब्जा दिखा रहा था।

इसकी सूचना पर ग्राम पंचायत ने जब तफ्तीश करवाई तो पता चला कि जिस जमीन पर वन विभाग कब्जा जता रहा है, वह जमीन ग्राम पंचायत की ही है।

अभिलेखों की पड़ताल में पता चला कि वर्ष 1988 में इस जमीन को सुरक्षा के लिए वन विभाग के सुपुर्द किया गया था लेकिन न तो वन विभाग ने जमीन की सुरक्षा की न ही उस पर पौधरोपण करवाया।

ग्राम पंचायत के प्रधान व सदस्यों ने अभिलेख अधिकारियों के पास पहुंचाया। इसके बाद लिखापढ़ी शुरू हुई, तब वन विभाग ने जमीन से अपना कब्जा छोड़ा।
 
इस मामले में ग्राम प्रधान गंगाराम, सचिव लेखपाल परशुराम वर्मा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की खुली बैठक बुलाई गई, जिसमें मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए ग्राम पंचायत बंगलाचक में ग्राम समाज की नौ हेक्टेयर जमीन जिला प्रशासन को देने का प्रस्ताव पारित हुआ।


ग्राम प्रधान ने बताया कि खुली बैठक का प्रस्ताव उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी को प्रदान कर दिया गया है। वन विभाग ने एनओसी भी दे दी है।

इसके साथ ही रिसिया के बंगलाचक में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

बजट का है इंतजार : डीएम
जिलाधिकारी अभय कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत का प्रस्ताव मिल गया है। उसकी फाइल शासन को भेज दी गई है। शासन से प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही बजट पास हो जाएगा और निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed