{"_id":"6a8e8e0a61ab0db5600d1e8f","slug":"bahraich-man-beaten-to-death-over-a-dispute-regarding-a-pathway-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: रास्ते के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी भी घायल, लाठी-डंडों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: रास्ते के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी भी घायल, लाठी-डंडों से किया हमला
Wed, 26 Aug 2026 12:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, धरसवा (बहराइच)
अमर उजाला नेटवर्क, धरसवा (बहराइच)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:26 PM IST
सार
बहराइच जिले की कोतवाली देहात में रास्ते के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बचाने पहुंची पत्नी को भी पीटा। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक युवक व घायल पत्नी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद में मंगलवार रात दबंगों ने घर पर धावा बोलकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पति की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची पत्नी को भी हमलावरों ने पीट दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात के रेडालाल गांव निवासी नंद कुमार (30) का पड़ोसियों से घर से निकलने वाले पुराने रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी मीरा देवी के मुताबिक गांव निवासी रामकुमार, अमरजीत, मंजीत, विश्राम और भदई रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। इसका नंद कुमार और परिवार के लोग विरोध करते थे।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब आठ बजे आरोपी घर पर पहुंच गए। कहासुनी के बाद उन्होंने नंद कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पति की चीख सुनकर मीरा देवी उन्हें बचाने दौड़ीं तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी नंद कुमार को गंभीर हालत में छोड़कर धमकी देते हुए भाग गए। ग्रामीण उसे मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।