{"_id":"68dfd9b62262e285420eb132","slug":"bahraich-groups-clashed-during-durga-idol-immersion-young-woman-injured-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, दो गुट आए आमने-सामने; युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, दो गुट आए आमने-सामने; युवती घायल
Fri, 03 Oct 2025 07:42 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Fri, 03 Oct 2025 07:42 PM IST
सार
बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो समुदायों के बीच अबीर-गुलाल उड़ाने को लेकर कहासुनी और हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
बहराइच में अचानक से मारपीट होने लगी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर लहरपुर गांव में दो समुदायों के बीच अबीर-गुलाल उड़ाने को लेकर कहासुनी और हाथापाई हो गई। विसर्जन में शामिल युवती ने बताया कि जब वह जा रही थी। तब अबीर-गुलाल उड़ रहा था। जो दूसरे समुदाय के लोगों को भी लग गया।
विज्ञापन
इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। हाथापाई में युवती के पैर में चोट आ गई। कान में पहने गहने खो गए। गांव में दूसरे समुदाय के लोगों के 4–5 घर हैं। जबकि उस वर्ग विशेष के लगभग 3 दर्जन लोग रहते हैं। जो अक्सर त्योहारों में बाधा डालते रहते हैं। नानपारा क्षेत्राधिकारी प्रदुम सिंह, प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत मौके पर पहुंचे। किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन