{"_id":"686acd59c0fdbd245304db4b","slug":"bahraich-gonda-road-bypass-will-be-constructed-with-69-crores-287-plots-of-land-will-be-given-to-685-farmers-bahraich-news-c-98-1-brp1009-133205-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 69 करोड़ से बनेगा बहराइच गोंडा रोड बाईपास, 685 किसानों की जाएगी 287 गाटे की भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 69 करोड़ से बनेगा बहराइच गोंडा रोड बाईपास, 685 किसानों की जाएगी 287 गाटे की भूमि
Mon, 07 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बहराइच-लखनऊ हाईवे।
बहराइच। लखनऊ रोड के टिकोरा मोड़ से बहराइच- गोंडा रोड के मध्य बनने वाले बाईपास का निर्माण 69 करोड़ तीस लाख तीस हजार रुपये से होगा। इसके लिए भूमि का चिन्हांकन का कार्य पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट में करीब 685 किसानों की 287 गाटे की भूमि जा रही है। किसानों को मुआवजा देने से पहले उनका सत्यापन कार्य चल रहा है। यह परियोजना 15 माह के अंदर पूरी होनी है।
बहराइच शहर का विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए टिकोरा मोड़ के पास से बहराइच गोंडा रोड को जोड़ते हुए बाईपास का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। इस परियोजना का कार्य पूरा करने के लिए 69 करोड़ 30 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत हुआ है। इसके लिए कार्रदाई संस्था लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दिया है। जिसमें विभाग ने 15 माह के अंदर भूमि हस्तगत होने की तिथि से कार्य को पूरा करने को कहा है। प्रोजेक्ट समय पर पूरा हो । इसके लिए भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट से 685 किसान प्रभावित हो रहे है। जिनकी कृषि योग्य भूमि पर सड़क का निर्माण हाचेगा। जबकि अभी तक किए गए अंतिम सर्वे में 287 गाटा संख्या चिन्हित किया गया है। जिसका अधिग्रहण किया जाता है।
किसानों का हो रहा सत्यापन
जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण होनी है। उनके सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। यह कार्य पांच दिनों के अंदर पूरा होना है। इसी के बाद प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग भूमि अधिग्रहण अधिकारी को भेजेगा। वही से भूमि को लेने की प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन
मुआवजे की भी मिल गई राशि किसानों को देने के लिए मुआवजा राशि भी विभाग को अंतरित कर दी गई है। ताकि किसानों को प्रक्रिया पूरी होते ही मुआवजा मिलने लगे। यह पैसा भूमि अधिग्रहण अधिकारी मे माध्यम से किसानों को मिलेगा।
महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल को मिलेगा लाभ
यह बाईपास महाराजा सुहेलदेव स्मारक के आसपास से ही निकाला जा रहा है। इसलिए लखनऊ से आने वाले पर्यटक बिना शहर में घुसे ही यहां पहुंच सकते है। इसके साथ ही गोंडा जाने वाले वाहनों भी बीस किलोमीटर का चक्कर लबाने से बच जाएंगे। इसके साथ ही इस हाईवे का सबसे ज्यादा फायदा बहराइच शहर को होगा। अभी तक जहां जलभराव व कृषि हो रही है। वहां कुछ ही वर्षों में शहर खड़ा हो जाएगा।
बाईपास निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। इसके साथ जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई चल रही है। उम्मीद है कि तीन माह के अंदर कार्य जमीन पर दिखने लगे। इस सड़क की गारंटी पांच वर्ष की होगी, जो बनाएगा।
अमर सिंह अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग