{"_id":"688784efb8ba7f478602863a","slug":"bahraich-entered-the-house-and-molested-the-teenager-family-members-tied-her-hands-and-legs-and-beat-her-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: घर में घुसकर किशोरी से की छेड़खानी, परिजनों ने हाथ-पैर बांध कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: घर में घुसकर किशोरी से की छेड़खानी, परिजनों ने हाथ-पैर बांध कर पीटा
Mon, 28 Jul 2025 07:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Jul 2025 07:40 PM IST
सार
किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, युवक के परिजनों की तहरीर पर किशोरी के परिजनों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
युवक को हाथ-पांव बांधकर पीटा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के फखरपुर क्षेत्र में रविवार की रात एक मनबढ़ मनचले ने किशोरी के घर छलांग लगा दी और किशोरी को दबोच कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान शोर सुन उठे परिजनों ने युवक को दबोच लिया और रस्सी से हाथ-पैर बांध कर जमकर पीटा।
विज्ञापन
घर में कूदे युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान तारिक के रुप में हुई है। वायरल वीडियो में युवक के दोनों हाथ रस्सी से बंधे दिख रहे हैं और एक युवक गैस सिलेंडर की पाइप से उसे पीट रहा है। साथ ही उससे घर में घुसने के रास्ते आदि की जानकारी मांग रहा है।
विज्ञापन
मामले को लेकर किशोरी के पिता की तहरीर पर फखरपुर पुलिस ने तारिक पर पॉक्सो की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, हाथ-पैर बांधकर पिटाई करने को लेकर युवक के परिजनों की तहरीर पर किशोरी के परिजनों पर मारपीट की धाराओंं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
युवक किशोरी के घर में घुसकर छेड़खानी कर रहा था। इस पर पॉक्सो की धाराओंं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। वहीं, पिटाई को लेकर किशोरी के परिजनों पर भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन