{"_id":"67c6f1550757c7920f0fdb64","slug":"bahraich-daughter-in-law-accuses-father-in-law-of-getting-herself-and-others-raped-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बहू ने ससुर पर स्वयं व दूसरों से भी बलात्कार करवाने का लगाया आरोप, एसपी ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बहू ने ससुर पर स्वयं व दूसरों से भी बलात्कार करवाने का लगाया आरोप, एसपी ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा
Tue, 04 Mar 2025 05:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:55 PM IST
सार
बहराइच के मुर्तिहा क्षेत्र में एक महिला ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थाने का चक्कर लगा रही है लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। मामले में एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहराइच के मुर्तिहा क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुर पर स्वयं व दूसरों को बुला कर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इस कार्य में पति भी उसका साथ दे रहा है। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने शिकायती पत्र लेने के बजाए उसे वापस भेज दिया।
विज्ञापन
सामाजिक संबंधों को मुर्तिहा क्षेत्र के एक गांव में लोगों ने तार तार कर दिया। गांव निवासी महिला का आरोप है कि पति व ससुर पर गैर मर्द के पास भेजने का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसने क्षेत्र के ही एक युवक से लव मैरिज किया था। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा। इसके बाद उसका ससुर उसके साथ गलत व्यवहार करने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि सितंबर 23 की रात करीब एक बजे उसके ससुर ने उसके साथ बलात्कार किया। अब ससुर दूसरे को भी बुला कर उसके साथ गलत कार्य करवाते हैं। इस कार्य में उसका पति मदद करता है। इस घटना की जानकारी मुर्तिहा थाने में कई बार देने गई लेकिन मामला दर्ज करना तो दूर उसका शिकायती पत्र ही पुलिस नहीं ले रही है। मंगलवार को एसपी से मिल कर महिला ने एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में एसपी आरएन सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन