{"_id":"63b5c518b46a1e1bb424d0ff","slug":"bahraich-bahraich-news-lko66507768","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सीमा पर सुरक्षा कवच तैयार करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सीमा पर सुरक्षा कवच तैयार करेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। आपराधिक व राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए नेपाल सीमा पर सुरक्षा कवच तैयार किया गया है। सीमा से सटे 75 गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति गठन कर10-10 लोगों की टोली तैयार की जाएगी। टोली के लोग हर गलत गतिविधि पर नजर रखेंगे औैर पुलिस को सूचना देंगे। पुलिस भी इन टोलियों के संपर्क में लगातार बनी रहेगी जिससे अपराध पर अंकुश लगने में पुलिस को मदद मिलेगी।
रुपईडीहा में भारत-नेपाल की खुली सीमा है। जिले के मोतीपुर, सुजौली, मुर्तिहा, रूपईडीहा व नवाबगंज थाना क्षेत्र भी सीमा से सटे हैं। सीमा से सटे लगभग 75 गांव है। दोनों देशों में आने-जाने के लिए कई पगडंडियां है। खुली सीमा होने के मादक पदार्थों की तस्करी भी होती रहती है। मादक पदार्थ की तस्करी व राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के लिए ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। इसमें सीमा से सटे गांवों में 10-10 लोगों की टोलियां तैयार की जाएंगी। टोलियों में शामिल लोग अपने गांवों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने में अहम भूमिका निभाएंगे। टोली के सदस्य पुलिस के संपर्क में लगातार बने रहेंगे। पुलिस का मानना है इससे अपराध पर अंकुश लगाने में काफी हद तक कामयाबी मिलेगी।
सीमा से सटे गांवों में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ हर माह बैठक होगी। ड्ढसमें सीओ व थानाध्यक्ष शामिल होंगे। त्रैैमासिक बैठक में जिले के उच्चाधिकारी शामिल होंगेे। बैठक में समस्या सुनने के साथ नई गतिविधियों के हलचल पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
ये टोलियां आपराधिक व देेश विरोधी गतिविधियों पर नजर रखेंगी। टोलियों के तैयार होने से अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
- अशोक कुमार, एएसपी ग्रामीण