फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: स्कूलों का बदला समय फिर भी कक्षाओं तक नहीं पहुंचे विद्यार्थी

Wed, 04 Jan 2023 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में आगामी 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से माध्यमिक स्कूलों का समय बदलकर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक किया गया है। इसके बाद भी छात्र-छात्राएं घरों में दुबके रहे जिससे माध्यमिक स्कूलों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शीतलहर के चलते बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सभी सरकारी व निजी स्कूल आगामी 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड द्वारा संचालित स्कूलों में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं का संचालन सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक किए जाने की घोषणा की गई है, लेकिन जिले में संचालित सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूल कई दिन पहले से ही बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में भीषण ठंड होने के कारण माध्यमिक स्कूलों के समय में आगामी 14 जनवरी तक के लिए परिवर्तन किया गया है। यह आदेश माध्यमिक के साथ ही अन्य बोर्डों पर भी लागू होगा। इसके बाद मौसम को देखते हुए कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयराज, प्रभारी डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed