फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: तराई में कश्मीर का अहसास, पारा पांच डिग्री के पास

Wed, 04 Jan 2023 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। तराई में जमा देने वाला जाड़ा अब कश्मीर सरीखा अहसास करा रहा है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही जिला भीषण कोहरे की चपेट में रहा। दोपहर बाद कोहरा छटा लेकिन ठंड से जिलेवासियों को कोई राहत नहीं मिली। वहीं जिलेे का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पांच डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन

तराई में मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। वहीं दिन में जिले का अधिक तापमान लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गलन के साथ बर्फीली हवाओं ने लोगों को घर में दुबकने पर मजबूर कर दिया और लोगों को बहराइच में ही कश्मीर जैसी ठंड का अहसास करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरे का आलम यह रहा कि हाईवे पर दृश्यता घटकर 30 मीटर पर सिमट गई। वाहन चालकों को फॉग लाइट के सहारे एक-दूसरे के पीछे रेंगते हुए देखा गया।
कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के प्रभारी वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीपी शाही ने बताया कि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को ठंड का सितम और बढ़ सकता है। डॉ. शाही ने मंगलवार को कोहरे से फसलों को बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया और किसानों को बचाव की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि पाले से सब्जियों को सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है। इससे बचाव के लिए किसान फसलों की हल्की सिंचाई कर दें। पाले से बचाने को फसल को पुआल से ढक दें।
आम राहगीरों को ठंड से बचाने के लिए शासन की ओर से अलाव के लिए लाखों रुपए जारी किए गए हैं। लेकिन मंगलवार को कई स्थानों पर अलाव जलता नहीं मिला और लोगों को ठिठुरते देखा गया। अस्पताल चौराहे, डिगिहा, टंकी चौराहा, छावनी आदि स्थानों पर भी अलाव ठंडा दिखा। रोडवेज से लौट रहे नानपारा निवासी यात्री सोमेश यादव ने बताया कि वह लखनऊ से आ रहे हैं। काफी ठंड थी, लेकिन रोडवेज पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी।
वहीं डिगिहा पर खड़े रिक्शाचालक नरेन्द्र व छोटकऊ ने बताया कि डिगिहा पर भी अलाव की व्यवस्था नहीं है। ठंड लगने पर वह लोग पॉलीथीन व कचरा जलाकर हाथ सेंकते हैं। ऐसी ही समस्या छावनी पर ब्राह्मणीपुरा निवासी श्रवण मिश्रा ने भी बताई।

विशेश्वरगंज/नवाबगंज। भीषण ठंड के बीच मंगलवार को विश्वेश्वरगंज व नवाबगंज में भी अलाव की व्यवस्था देखने को नहीं मिली जिसके चलते राहगीरों को ठिठुरते देखा गया। नवाबगंज के बस स्टैंड, चौक घंटाघर, छावनी चौराहा, इंडियन बैंक शाखा, आर्यावर्त बैंक शाखा आदि स्थानों पर अलाव नहीं जला। बस स्टॉप पर राहगीरों को ठिठुरते देखा गया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल राकेश कुमार वर्मा ने अलाव जलने का दावा किया। विश्वेश्वरगंज बस स्टॉप तिराहा, रेलवे स्टेशन, विशेश्वरगंज बाजार, पुरैना मोड़, गंगवल बाजार, श्रीनगर तिराहा आदि पर भी अलाव जलता नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed