फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: परीक्षार्थियों को वैकल्पिक व लघु प्रश्नों ने उलझाया

Tue, 20 Dec 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में डीएलएड की परीक्षा दो पालियों में हुई। परीक्षा में वैकल्पिक व लघु प्रश्न देख परीक्षार्थियों के माथे पर पसीना आ गया। परीक्षा में वर्तमान भारतीय समाज व प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े सवाल पूछे गए। दोनों पालियों में सात छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। डीआईओएस ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा 01.30 बजे से 03.30 बजे तक हुई। परीक्षा में बहराइच व श्रावस्ती के 512 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमेें 505 ने ही परीक्षा दी। सात बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रभारी डीआईओएस उदयराज ने दोनों पालियों में औचक निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

डीएलडी की परीक्षा में वर्तमान भारतीय समाज व प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े सवाल पूछे गए। सवाल बहुत ज्यादा कठिन नहीं रहे, लेकिन वैकल्पिक प्रश्नों ने उलझा दिया। फिलहाल पेपर अच्छा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप यादव, छात्र
प्रश्न-पत्र में सवाल देखकर पहले लगा कि बहुत सरल है, लेकिन जब हल करना शुरू किया तो दिक्कत हुई। फिलहाल पेपर बहुत अच्छा हुआ। लघु प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया। बाकी के सारे सवाल करने में दिक्कत नहीं हुई।
पुष्पेंद्र सिंह, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed