{"_id":"63a0b153da97b050844d6061","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6626751143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अस्पताल में बढ़े डायरिया व निमोनिया के मरीज, चार रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अस्पताल में बढ़े डायरिया व निमोनिया के मरीज, चार रेफर
विज्ञापन
बहराइच। सर्दी के साथ बीमारियों का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है मौसम की ये बेरुखी बच्चों पर ज्यादा भारी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन व पीआईसीयू वार्ड में डायरिया व निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना 15 से 20 नये मरीज भर्ती हो रहे हैं। 200 से अधिक की रोजाना ओपीडी हो रही है। सोमवार को गंभीर होने पर चार बच्चों को लखनऊ के लिए रेफर किया गया।
तराई में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। सोमवार को सीजन का अब तक का सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुखाम, बुखार, निमोनिया आदि से पीड़ित 250 बच्चे पहुंचे। इनमें 20 बच्चों को गंभीर हालत देखते हुए भर्ती कराया गया। इसमें से चार बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन व पीआईसीयू वार्ड में खसरे के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दोनों वार्ड में 10 से अधिक बच्चे खसरे से पीड़ित होने पर भर्ती किए गए। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
मौसम में सर्दी बढ़ने के कारण सर्दी, जुखाम, बुखार और निमोनिया के मरीज बढ़े हैं। यह संख्या और भी बढ़ सकती है, इसलिए जागरूकता जरूरी है। बच्चों को निमोनिया से बचाव के लिए सर्दी से बचाएं। सोमवार को 300 से अधिक की ओपीडी हुई है।
डॉ. एसके त्रिपाठी, बाल रोग विशेषज्ञ