{"_id":"639e028a18937a79001608ef","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6623553152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मशीन में गमछा फंसने से मौत, परिजनों ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मशीन में गमछा फंसने से मौत, परिजनों ने घेरा थाना
विज्ञापन
बहराइच। दाल मिल की मशीन के पट्टे में एक श्रमिक का गमझा फंसने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शहर के सलारपुर मोहल्ले में स्थित मिल के प्रबंधन ने हादसे की बात घंटों तक परिजनों से छिपाए रखी। आरोप है कि हादसे के बाद मिल प्रबंधन से जुड़े लोग घायल श्रमिक को अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। अस्पताल में परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। इससे आक्रोशित मृतक के परिजनों ने दरगाह थाने का घिराव कर मिल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा।
पुलिस ने बमुश्किल परिजनों को शांत कराकर मिल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नगर कोतवाली क्षेत्र के महोलीपुरा निवासी नसीम अहमद (33) पुत्र हबीब अहमद सलारपुर स्थित कृष्णा मोहन मिल एक दाल मिल में मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात काम करते समय मिल की एक मशीन के रोलिंग पट्टे में नसीम का गमझा फंस गया। जब तक साथी श्रमिक मशीन को बंद करते उसके गले में फंदा कस गया। हादसे से मिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बेहोश स्थिति में घायल श्रमिक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। आरोप है कि बाद में मिल प्रबंधन से जुड़े लोग बेहोश श्रमिक को जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए।
हादसे की जानकारी मिल में काम कर रहे नसीम के भाई हलीम अहमद तक को नहीं नहीं दीगई। मिल में काफी देर तक जब भाई नहीं दिखा तो हलीम ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद वह अन्य परिजनों व साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सक नसीम को मृत घोषित कर चुके थे। मिल प्रबंधन के इस उपेक्षित व्यवहार से आक्रोशित परिजन दरगाह थाने पहुंचे और थाने का घिराव कर मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद दरगाह थानाध्यक्ष रामदवन मौर्य ने बीती देर रात मृतक के भाई की तहरीर पर मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हंगामा खत्म कराया। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के भाई हलीम ने बताया कि नसीम बीते 15 साल से कृष्णा दाल मिल में काम कर रहा था। ऐसे में हादसा होने पर मिल प्रबंधन ने जो रवैया अपनाया है, वह पूरी तरह अमानवीय व गैर जिम्मेदारान है। परिजनों का आरोप है कि नसीम की हत्या की गई है, इसी लिए नसीम के साथ हुए हादसे की जानकारी तक मिल प्रबंधन ने परिवार के लोगों को देना मुनासिब नहीं समझा।
दाल मिल की मशीन में श्रमिक का गमझा फंस जाने के कारण हुई मौत का मामला सामने आया है। मृतक के भाई के तहरीर पर मिल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इससे जुड़े हर बिंदु की जांच पड़ताल कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
राजीव सिसौदिया, सीओ सिटी