{"_id":"6398ba3b3b69df553c7e4825","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6617012149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दुष्कर्म के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दुष्कर्म के चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुजूरपुर/जरवलरोड(बहराइच)। आठ दिसंबर को दो नाबालिग सहेलियों के साथ दुष्कर्म करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जरवलरोड थाना क्षेत्र में पिता के लिए खाना लेकर गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र में आठ दिसंबर को दो नाबालिग सहेलियां रामलीला देखने गईं थीं। इस दौरान कैसरगंज थाना क्षेत्र निवासी सुल्तान व आमीन दोनों से दुष्कर्म कर फरार हो गए थे। घटना के बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को दोनों आरोपियों को कैसरगंज के चकपिहानी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। वहीं, जरवलरोड थाना क्षेत्र में पिता के लिए खाना लेकर गई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी सौरभ कुमार व होली पथरकट्ट को सोमवार रात लगभग नौ बजे जरवलरोड मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
जरवल रोड थाना क्षेत्र वाले मामले में पीड़िता को पुलिस ने मामला गोंडा का बताकर वापस कर दिया था। इस पर एसपी प्रशांत वर्मा ने कड़ी फटकार लगाई थी। एसपी के सख्त रुख के बाद हरकत में आई पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज किया था।